कानपुर: चकेरी के सनिगवां में बारादेवी मंदिर दर्शन करने जा रहा श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, महिला समेत तीन लोगों की हुई मौत
चकेरी के सनिगमा में सवारियों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फतेहपुर से जावरा लेकर श्रद्धालुओं से भरा लोडर बारहदेवी मंदिर आ रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है घायलों को उपचारके लिए हैलट में भर्ती कराया गया है।