कानपुर: महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या के प्रकरण के खुलासे में एडीसीपी अंकिता शर्मा ने दी जानकारी
नौबस्ता पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। गुमशुदा युवक को ढूंढने निकली पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि नौबस्ता के पुनीत शर्मा ने अपने बेटे बहू और उनके बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस को जांच में मामला संदिग्ध लगा इसके बाद यह खुलासा हो गया कि, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी।