कानपुर: डीएम व सीडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ नामांकन को लेकर बैठक की
कानपुर नगर और देहात के लिए कल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। कानपुर कलेक्ट्रेट में दोनों ही सीटों के लिए नामांकन होंगे। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश सिंह ने नामांकन की बारिकियों को लेकर राजनैतिक दलों के साथ चर्चा की। बताया कि कोई भी प्रत्याशी 3 माह से अधिक पुरानी फोटो का प्रयोग नामांकन पत्र में नहीं करेगा। इसका शपथ पत्र भी देना होगा।