अररिया: भूमि विवाद के पंचायती के दौरान मुखिया पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से हाथ पर गंभीर चोट आई
Araria, Araria | Jun 30, 2026 अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर मंगलवार को भुमि विवाद के पंचायती में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब वे अपने पंचायत के वार्ड संख्या-11 में जमीनी विवाद के निपटारे के लिए पहुंचे थे। हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।