वारिसलीगंज: चैनपुरा इलाके में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, तीन युवकों को लोन के नाम पर ठगी करते हुए किया गया गिरफ्तार
वारसलीगंज थाना क्षेत्र चैनपुरा में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी विभिन्न वित्तीय कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के निर्देशन में छापेमारी की गई।