श्रीविजयनगर के गांव हरिपुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। 15 दिनों से ग्रामीण लगातार ठंड व सर्दी में भी आंदोलन स्थल पर डेट हुए है। सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कहा कि जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा वहीं कल एक सभा करने का ऐलान किया गया