कैराना: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में कैराना कोतवाली में धरना
Kairana, Shamli | Mar 30, 2026 भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को सोमवार को ओडिशा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सोमवार शाम करीब सात बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कोतवाली कैराना परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने दरा बिछाकर धरना—प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।