वारासिवनी: डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित शीतल ठाकुर को विधायक विवेक विक्की पटेल ने निवास पर किया सम्मानित
डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई शीतल पिता प्रकाश ठाकुर को वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल ने रविवार को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास पहुँचकर सम्मानित किया। शीतल वर्तमान में घंसौर में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं। तो वही उनके पिता प्रकाश ठाकुर वारासिवनी उपजेल में आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।