केतार: माह बाद केतार आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम की तैनाती, प्रसव सेवा बहाल होने की उम्मीद
Ketar, Garhwa | Jun 15, 2026 केतार प्रखंड के राजघाटी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में करीब नौ माह बाद एएनएम की तैनाती हुई है। सोमवार को अनुराधा कुमारी ने सीएचओ राजेश महली की मौजूदगी में योगदान दिया। वहीं मोनिका मिंज ने जीएनएम के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार में पदभार संभाला। गौरतलब है कि सितंबर 2025 से एएनएम के अभाव में यहां प्रसव सेवा पूरी तरह बंद थी, जिससे केतार और बलिगढ़ पं