बांसवाड़ा: भुंगड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एमजी अस्पताल में कराया मेडिकल
भुंगड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 43/2026 में आरोपी दिनेश और सुनील निवासी सुरापाड़ा, थाना भुंगड़ा को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराया।