बदायूं: वन कोटा गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या का 3 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, परिजनों में आक्रोश
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गरूईया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह की बुधवार शाम को थाना वजीरगंज क्षेत्र के वन कोटा गांव में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी ज्ञान सिंह नाम के एक व्यक्ति ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या का खुलासा नहीं किया है।