मड़ियाहू: दहेज में चेन की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला गया, 5 लोगों पर केस दर्ज
दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में बरसठी पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि महुआरी बनकट गांव निवासी सुमन गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 19 मई 2024 को विकास गौतम के साथ हुई थी।