होशंगाबाद नगर: शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से मुल्लाजी पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार
शहर के तीन पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम तक पेट्रोल का स्टॉक नहीं पहुंचने पर पेट्रोल पंप बंद हो गए। जिसके चलते भाजपा कार्यालय के बाजू में स्थित मुल्लाजी पेट्रोल पंप पर रात करीब 12.30 बजे तक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई।पंप संचालक ने बताया पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है।