ललितपुर: प्रसव के दौरान ग्राम प्रानपुरा निवासी शिवानी की मौत, मायके पक्ष के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
प्रानपुरा निवासी शिवानी पत्नी प्रमोद सोनी को प्रसव के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के बाद नवजात की स्थिति गंभीर होने पर उसे SNCU अब वार्ड में भर्ती कराया गया था। वही शिवानी की हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।जहां उसकी मौत हो गई।उक्त मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियो पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।