उज्जैन शहर: सीएम मोहन यादव ने ज़िला कलेक्टर को कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए एक हादसे में बेसमेंट क्षेत्र में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की असामयिक मृत्यु दु:खद और दर्दनाक है। इस घटना के प्रकाश में मध्यप्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। आदेश उज्जैन जिला कलेक्टर के लिए भी।