#दुःखद_खबर : #गंगोलीहाट में #तेंदुए ने बनाया 10 साल के मासूम को निवाला, गांव में पसरा मातम
#पिथौरागढ़ : गंगोलीहाट ब्लॉक के खेतीगांव, कोठेरा भंडारी क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्षीय मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले गया।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद होने की सूचना है।
मासूम की मौत की खबर से कोठेरा, खेतीगांव और आसपास के गांवों में मातम के साथ दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को तत्काल पकड़ा जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
एक मासूम की जिंदगी चली गई… अब सवाल है कि अगला निशाना कौन होगा?
#highlight #follower Dehradun, देहरादून, Uttarakhand, India Pithoragarh Live
#BreakingNews #gangolihatpithoragarh #पिथौरागढ़