शाहजहांपुर -जो छात्रा पर ताकत दिखा रहे हैं, ये खुद को भाजपा विधायक का रिश्तेदार बता रहे थे, वीडियो देखकर किसे नही गुस्सा आएगा, क्या इन जैसो का एकाउंटर नही होना चाहिए, छात्रा के बाल पकड़कर पीटा। ये किसी से नही छिपाया जा सकता, सीसीटीवी फुटेज को दबाने का पूरा प्रयास किया गया था लेकिन आखिर सच्चाई छुप नही पाती। छात्राओं ने खुलकर विधायक अरविंद का नाम लिया। अगर वाकई इन मारपीट करने वालो का आपसे मतलब नही है तो आप मीडिया से अपना पक्ष साझा क्यों नही कर रहे, क्यों मीडियाकर्मियों फोन आप नही उठा रहे।
विधायक जी, जी इसलिए लिख रहे हैं क्योकि लोग आपकी छवि को बहुत अच्छा बताते हैं। एक थार गाड़ी डायलिसिस यूनिट के बाहर खड़ी थी उस पर आपका फोटो भी लगा था। छात्राओं ने कहा कि इसी गाड़ी से मरीज को लाया गया था।