जैतपुर: अवैध लकड़ी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त
वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ट्रकों को पकड़ा है। दो दिन पहले टोल प्लाजा के पास 18 घन मीटर पलास लकड़ी से भरा वाहन जब्त किया गया था। वहीं अमलाई सोडा फैक्ट्री के पास बिना टीपी 6 घन मीटर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया। कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप है।जानकारी गुरुवार शाम 7 बजे सामने आई है।