आरा: तरारी पुल के समीप नहर में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 16, 2024 भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव स्थित तरारी पुल के समीप नहर में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी रही। जानकारी के अनुसार मृतका तरारी थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी स्व.धर्मदेव साह की 75 वर्षीया पत्नी बतासी देवी हैं।