हसनगंज: उन्नाव थाना अजगैन पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को जन्सार मोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
उन्नाव जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी सूरज लोध पुत्र कल्लू लोध निवासी ग्राम बक्तूखेडा थाना अजगैन को जनसार मोड के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है