कालपी: मनीगंज में विश्वनाथ मंदिर परिसर में शिव शक्ति अखाड़ा की बैठक, नवरात्रि में शस्त्र पूजन का निर्णय लिया गया
Kalpi, Jalaun | Jun 13, 2026 कालपी के मनीगंज स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे शिव शक्ति अखाड़ा की बैठक जिला पालक वीरेंद्र जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। नवरात्रि पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों द्वारा शस्त्र पूजन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया है।