आंचलखेड़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। यह प्रक्रिया पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई, जहां पंचनामा कार्रवाई भी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बुधनी से शादी समारोह से लौट रहे लोगों का टवेरा वाहन एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।