मुरैना नगर: रिठौरा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के फॉर्म हाउस में लगे सोलर प्लांट से ₹1 लाख की सोलर प्लेट हुई चोरी
जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के फार्म हाउस को निशाना बनाया।चोर फार्म हाउस की दीवाल तोड़कर 12 सोलर प्लेट चोरी कर ले गए।इन प्लेटों का बाजार मूल्य एक लाख रुपये बताया गया है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।आज ASP ने बताया सोलर प्लेट चोरी में मामला दर्ज कर लिया है।