मड़ियाहू: बारीगांव में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रभारी व सांसद ने फीता काटकर किया।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के बारीगांव में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रभारी हरिओम मिश्रा, जिला प्रभारी, संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, व सांसद बीपी सरोज ने फीता काटकर किया। मछलीशहर विधानसभा स्तर का पहला चुनाव कार्यालय खोला गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री के नारे अबकी बार 400 के पास को यहां की जनता को साकार करना है।