मड़ियाहू: पुरेसवाँ गांव के पीडासिंन मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण लीला की कथा सुनाया
क्षेत्र के पुरेसवाँ स्थित मां पीडासिंन देवी मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन किया कथा वाचक परमहंस 1008 स्वामी आत्मा नन्द सरस्वती जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। महाराज ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से संभव है।