मड़ियाहू: मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के बारीगांव में मंगलवार को BJP के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी,
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक क्षेत्र के बारीगांव में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंन्त्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी अपराह्न 3 बजे करेंगे। चुनाव की तारीख का एलान होते ही पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है। पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है।