मड़ियाहू: मोदफ़ गांव में भेड़ो की मौत के मामले में पशुपालक की तहरीर पर कीड़ी की दवा देने वाले फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज
सुरेरी के मोदफ गांव में 60 भेड़ो की मौत पर दवा देने वाले पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट के खिलाफ पशु पालक अवधेश पाल की तहरीर पर सुरेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेरी थाना क्षेत्र के मोदफ़ गांव निवासी अवधेश पाल, देवनारायण पाल व विश्राम पाल भेड़ पालने का व्यवसाय करते हैं। पशु चिकित्सालय रामपुर पर तैनात फार्मासिस्ट से कीड़ी की दवा मांग कर ले आये।