शाहजहांपुर: जागरूकता शिविर में बेटी बचाओ का संदेश, लिंग जांच कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
शाहजहांपुर। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से ब्लॉक ददरौल की ग्राम पंचायत लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा डीएम, सीडीओ के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।