शाहाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर एक प्रधान द्वारा लगातार सचिव को पीटना और गाली-गलौज करना आम बात हो गई है। सचिवों को आशंका है कि किसी भी समय कोई भी बड़ी घटना घट सकती है लेकिन प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। गुरुवार को फिरोजपुर खुर्द के प्रधान विवेक पांडे द्वारा सचिन हर्षित सिंह के साथ हाथापाई करने और जान माल की धमकी देकर गंदी-गंदी गालियां दीं।