गुना नगर: वरवटपुरा वार्ड 20 में पानी न मिलने से PHE विभाग में महिलाओं का फूटा गुस्सा, दो कर्मचारियों पर लगाए आरोप, दिया आवेदन
गुना नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 वरवटपूरा में पानी न मिलने से परेशान महिलाओं का पीएचई विभाग कार्यालय में गुस्सा फूटा। 18 जुलाई को आवेदन देने पहुंची वरवटपुरा की महिलाओं ने दो पंप ऑपरेटर पर आरोप लगाए। कहा, 15 दिनों से पानी नहीं मिल रहा, टैंकर से काम चला रहे हैं। दो पंप ऑपरेटर पर महिलाओं ने कई आरोप लगाए। PHE में आवेदन देकर पानी उपलब्ध कराने मांग की।