गुना नगर: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर अमल करने की मांग पर अतिथि शिक्षकों ने गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के अतिथि शिक्षकों ने 18 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। अतिथि शिक्षकों ने कहा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर 2023 में भोपाल में बुलाई पंचायत में नियमितीकरण एवं अन्य घोषणाएं अतिथि शिक्षकों के पक्ष में की थी। उनको राज्य शासन द्वारा अमल में लाया जाए। ज्ञापन में अन्य मांगे भी अतिथि शिक्षकों द्वारा रखी गई।