फतेहपुर: मलवां के अल्लीपुर के समीप NH-2 में क्रेन और ट्रक की भिड़न्त में ट्रक पलटा, एक की हुई मौत और एक घायल अस्पताल में भर्ती
कानपुर नगर के 27/4 थाना मकरावड़गंज निवासी विजय कुमार का पुत्र अमित अपने साथी क्रेन चालक के साथ कहीं जा रहा था। बताते है कि मलवां अल्लीपुर के समीप अनियंत्रित क्रेन हाइवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद पलट गयी। जिससे अमित मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया