धौलपुर: भरतपुर बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टेम्पो पलटा, बाइक और टेम्पो सवार हुए घायल
सदर थाना क्षेत्र के भरतपुर बायपास पर गुरुवार को दोपहर में सड़क किनारे खड़े टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो असंतुलित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोग और बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों