पीलीभीत: मासूम से दुष्कर्म पर गरजे राज्य मंत्री, बोले- आरोपी सपा कार्यकर्ता हैं; अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। वुधवार दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि 70 वर्षीय आरोपी ने 8 वर्षीय बच्ची को घर ले जाकर दुष्कर्म किया।