सिल्ली: सिल्ली में कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिले सुदेश महतो, जनसरोकारों पर किया संवाद
Silli, Ranchi | Jun 29, 2026 सिल्ली नगर में आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद किया और लोगों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।