हज़ारीबाग: बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी , कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या करसो पुल के पास वारदात से सनसनी
जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में बरही थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास अपराधियों ने एक कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।मृतक की पहचान हजारीबाग के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है।