कटेया: कटेया थाना पुलिस ने मारपीट मामले में एक महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया: थानाध्यक्ष
कटेया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर मारपीट के मामले में नामजद एक महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने गुरुवार को सुबह 11 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।