सांगानेर: शिप्रा पथ इलाके में दिनदहाड़े हिप्नोटाइज कर बुजुर्ग महिला से दो बदमाशों ने की लूट, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में दिन-दहाड़े हिप्नोटाइज कर एक बुजुर्ग महिला से दो बदमाशों ने लूट की वारदात करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह घर से खरीदारी करने निकली महिला को सरेराह बेसुध कर बदमाश सोने के कुण्डल व पर्स छीनकर फरार हो गए। शिप्रापथ थाना पुलिस CCTV फुटेज में कैद हुए दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है।