पूर्णिया जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रधान जिला जज ने किया उद्घाटन
Purnea East, Purnia | May 9, 2026
पूर्णिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. शनिवार सुबह लगभग 10 बजे प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया. यह लोक अदालत इस वर्ष की यह दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है.इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यवहार न्यायालय के लगभग 4500 लंबित मामले चिन्हित किए गए हैं. वाद निष्पादन के लिए 18 पीठ का गठन किया गया है.