लाडपुरा: विश्व अस्थमा दिवस पर मंडल रेल चिकित्सालय कोटा में स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन, इन्हेलर के सही उपयोग पर दी गई जानकारी
Ladpura, Kota | May 5, 2026 विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर 12 बजे को मंडल रेल चिकित्सालय, कोटा के बहिरंग विभाग में एक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को अस्थमा रोग के कारणों, बचाव एवं उपचार के विषय में जागरूक करना