सिधौली: सिधौली स्वास्थ्य केंद्र के बिजली के पोल में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद के सिधौली इलाके के स्वास्थ्य केंद्र में बिजली के पोल में अचानक आग लग जाने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए जाने के बाद विद्युत सप्लाई काटी गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया था। पोल में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।