आमला: आमला-जौलखेड़ा रेलवे ट्रैक पर आमाबघोली के युवक का शव मिला, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Amla, Betul | Apr 9, 2026 आमला तहसील में 9 अप्रैल को 1 बजे करीब आमला जौलखेड़ा रेलवे ट्रेक पर आमाबघोली निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई हैं। रेलवे स्टेशन की प्रबंधक की सूचना आमला जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची हैं. शव को आमला अस्पताल लाया जहाँ उसका पोस्टमार्टम कराया गया हैं। आमला जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।