मनेर: सराय गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर मनरेगा आयुक्त, डीपीओ और तकनीकी निदेशक ने किया पौधारोपण
Maner, Patna | Jun 5, 2025 मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सराय गांव में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर मनरेगा आयुक्त अभिलाष शर्मा, डीपीओ विजय कुमार व तकनीकी निदेशक सरोज कुमार के द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान मनरेगा आयुक्त ने लोगों को जागरुक करते हुए कम से कम एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील की। गुरुवार की दोपहर 3:45 पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर कई लोग शामिल रहे।