पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 90 खोए मोबाइल लौटाए
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
पूर्णिया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लोगों को 90 खोए मोबाइल लौटाए। इन मोबाइल की बाजार में कीमत 24 लाख रुपए है। एसपी स्वीटी सहरावत ने खुद लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन दिए। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने SP का आभार प्रकट किया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत SP स्वीटी सहरावत ने अपने कार्यालय में 90 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए।