कांके: विद्यानगर मैदान स्थित इंडियन गैस वितरण केंद्र पर गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें
Kanke, Ranchi | Apr 12, 2026 विद्यानगर मैदान स्थित इंडियन गैस वितरण केंद्र पर रविवार सुबह करीब सात बजे से गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक इंतजार करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अन्य गैस एजेंसियां घर-घर गैस पहुंचा रही हैं, वहीं यहां व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है।