सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।