नागदा: पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी पति अनिल की मौत के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल में जमकर हंगामा
Nagda, Ujjain | May 7, 2026 नागदा में पत्नी, सास और मासूम बच्ची पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी पति अनिल की मौत के बाद गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उज्जैन अस्पताल में भर्ती अनिल की पत्नी और सास को पहले नागदा लाया जाए, तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा। अनिल के परिजनों का आरोप था