शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे मवाना खुर्द निवासी अंकुर शर्मा अधिवक्ता ने मवाना थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के लोगों ने ही उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मवाना थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की तहरी लेकर जांच शुरू कर दी है।