गोला: बड़हलगंज के महुलिया खजुहा गांव में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत, गैर इरादतन हत्या के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | Jun 20, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महुलिया खजुहा गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में छत से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 जून को विवाद के दौरान वादी के पिता छत पर मौजूद थे। आरोप है कि गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बीच वह छत से गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।