सिमरी: सुंदरपुर गांव में 3 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Simri, Buxar | Apr 12, 2026 सुंदरपुर गांव के बधार में रविवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक लगी आग से किसानों की 3 बीघे के खड़ी गेहूं की फसल मेहनत पर पानी फिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब तीन बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में नागेंद्र राम, ज्वाला राम और सीताराम जैसे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।